खून-खराबे के बाद शांति की ओर इस्राइल व फिलीस्तीन

Updated at : 21 Jul 2018 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
खून-खराबे के बाद शांति की ओर इस्राइल व फिलीस्तीन

गाजा सिटी (फिलीस्तीन क्षेत्र) : इस्राइल ने सीमा पर एक सैनिक की मौत के बाद गाजा पट्टी पर शुक्रवार को घातक हमले शुरू कर दिये. इस खून-खराबे के बाद दोनों फिर संघर्षविराम पर सहमत हो गये. हमास और इस्राइल के बीच हुई गोलीबारी में हमास के तीन लड़ाकों की मौत हो गयी. गाजा के इस्लामिक […]

विज्ञापन

गाजा सिटी (फिलीस्तीन क्षेत्र) : इस्राइल ने सीमा पर एक सैनिक की मौत के बाद गाजा पट्टी पर शुक्रवार को घातक हमले शुरू कर दिये. इस खून-खराबे के बाद दोनों फिर संघर्षविराम पर सहमत हो गये. हमास और इस्राइल के बीच हुई गोलीबारी में हमास के तीन लड़ाकों की मौत हो गयी.

गाजा के इस्लामिक शासक हमास के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले मिस्र और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता के बाद एक युद्धविराम समझौता किया गया था और आज एक बार फिर दोनों संघर्ष विराम पर सहमत हुए. हमास के प्रवक्ता फवजी बरहम ने एक बयान में कहा कि एक सैनिक सहित पांच लोगों की मौत के बाद हमास और इस्राइल एक बार फिर संघर्ष विराम को तैयार हो गये.

उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय और संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बाद हम एक बार फिर इस्राइल के कब्जे वाले क्षेत्र और और फिलीस्तीनी गुटों के बीच पूर्व में हुए संघर्ष विराम पर सहमत हो पाये हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola