ePaper

डोनाल्ड ट्रंप का दावा : कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर राजी हो गये सऊदी के शाह

Updated at : 30 Jun 2018 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का दावा : कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर राजी हो गये सऊदी के शाह

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार कहा कि कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है. ट्रंप ने यह बात तब कही है, जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार कहा कि कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है. ट्रंप ने यह बात तब कही है, जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर दी है.

इसे भी पढ़ें : आठ साल में पहली बार ओपेक देश कच्चा तेल उत्पादन में कटौती पर राजी, इंडोनेशिया हुआ बाहर

ट्रंप ने अपने सुबह के ट्वीट में कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान से अभी बात की और उन्हें ईरान तथा वेनेजुएला में अशांति एवं अक्षमता की स्थिति से अवगत कराया. मैंने सऊदी अरब से कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 2,00,000 बैरल तक की वृद्धि करने को कहा है, ताकि कमी को पूरा किया जा सके. कच्चे तेल की कीमतें बहुत ऊंची हैं. वह इस पर सहमत हैं.

ट्रंप पिछले कुछ महीनों से ट्विटर पर ओपेके देशों पर लगातार निशाना साधा रहे हैं और सऊदी पर उत्पादन बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं, ताकि खुदरा कंपनियों के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किया जा सके.

प्रमुख तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक ने जुलाई से कच्चे तेल उत्पादन में प्रति दिन 10 लाख बैरल की वृद्धि करने पर सहमति जतायी थी. ट्रंप की यह ताजा टिप्पणी उसके एक सप्ताह बाद आयी है, जब ओपेक देशों के मंत्रियों ने जुलाई से उत्पादन बढ़ाने पर पहले ही सहमति जता दी है. ओपेक का सउदी अरब प्रमुख सदस्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola