अमेरिका में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मुनरो (अमेरिका) : अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी. ‘ग्रीन काउंटी शेरीफ कार्यालय’ ने कहा कि घटना रविवार को ‘मुनरो म्युनिसिपल हवाईअड्डे’ से करीब एक मील दूर हुई. शेरीफ मार्क रॉहलॅाफ ने कहा कि एक इंजन वाला ‘सेसना 1882 […]
मुनरो (अमेरिका) : अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी. ‘ग्रीन काउंटी शेरीफ कार्यालय’ ने कहा कि घटना रविवार को ‘मुनरो म्युनिसिपल हवाईअड्डे’ से करीब एक मील दूर हुई.
शेरीफ मार्क रॉहलॅाफ ने कहा कि एक इंजन वाला ‘सेसना 1882 टी’ नीचे गिरा और कुछ पेड़ों पर अटक गया. एक टीवी चैनल की खबर के अनुसार रॉहलॉफ ने बताया कि महिला पायलट, उसकी एक बेटी और दो नातिनों की मौके पर ही मौत हो गयी है.
‘केनोशा रिजनल हवाईअड्डे’ से रविवार सुबह उडा़न भर कर यह विमान मुनरो की तरफ जा रहा था. संघीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




