जकार्ता में बोले पीएम मोदी, इंडोनेशिया वालों के दिल में बसता है भारत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जकार्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप भारत में अपनी जड़ों से वैसे ही जुड़े हैं जैसे कि इंडोनेशिया से. आप इंडोनेशिया के हैं, लेकिन भारत आपके दिलों में बसता है. भारत और इंडोनेशिया दोनों को अपनी विभिन्नता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गर्व […]
विज्ञापन
जकार्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप भारत में अपनी जड़ों से वैसे ही जुड़े हैं जैसे कि इंडोनेशिया से. आप इंडोनेशिया के हैं, लेकिन भारत आपके दिलों में बसता है.
भारत और इंडोनेशिया दोनों को अपनी विभिन्नता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गर्व है. वर्ष 2014 में भारत ने एक गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया, ठीक उसी तरह इंडोनेशिया ने भी एक गरीब परिवार के बेटे को इंडोनेशिया का राष्ट्रपति बनाया.
हमारी प्राथमिकता यह है कि हम अपने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनायें. साथ ही नागरिकों को प्राथमिकता दी जायेगी और राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर किया जायेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसी कोशिश में हैं कि इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए 30 दिनों तक के लिए फ्री आफ कास्ट वीजा की व्यवस्था करवायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










