ePaper

धौनी और रैना बारे में CSK कोच फ्लेमिंग ने कही ऐसी बात....

Updated at : 28 May 2018 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी और रैना बारे में CSK कोच फ्लेमिंग ने कही ऐसी बात....

मुंबई : चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया है कि आईपीएल से दो साल के प्रतिबंध के दौरान उनकी फ्रेंचाइजी को मुश्किल समय का सामना करना पड़ा और उनके खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए प्रेरित थे. स्पाट फिक्सिंग प्रकरण 2013 में टीम प्रबंधन की भूमिका के कारण दो साल के प्रतिबंध […]

विज्ञापन

मुंबई : चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया है कि आईपीएल से दो साल के प्रतिबंध के दौरान उनकी फ्रेंचाइजी को मुश्किल समय का सामना करना पड़ा और उनके खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए प्रेरित थे.

स्पाट फिक्सिंग प्रकरण 2013 में टीम प्रबंधन की भूमिका के कारण दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे सीएसके ने रविवार रात फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरा आईपीएल खिताब जीता.

शेन वाटसन ने सुपरकिंग्स की ओर से 57 गेंद में नाबाद 117 रन की पारी खेली. फ्लेमिंग ने टीम की खिताबी जीत के बाद कहा, फ्रेंचाइजी के लिए दो साल का समय मुश्किल रहा. प्रतियोगिता में दोबारा वापसी करने की इच्छा तीव्र थी. खिलाड़ी प्रेरित थे (जीत के लिए).

उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि महत्वपूर्ण लम्हों पर कैसे अलग अलग खिलाड़ी भूमिका निभाने के लिए खड़े रहे. अनुभवी खिलाड़ियों ने जिस तरह रास्ता दिखाया उस पर मुझे गर्व है. हमारा मानना था कि टूर्नामेंट में वापसी करते हुए अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा.

सीएसके ने इससे पहले 2010 और 2011 में भी आईपीएल खिताब जीता जबकि टीम को 2016 और 2017 सत्र से निलंबित किया गया. फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी जो निरंतरता लेकर आए उसने भी टीम के अभियान में बड़ी भूमिका निभायी.

उन्होंने कहा, हम प्रदर्शन में निरंतरता के लिए अनुभव को तवज्जो देते हैं, खिलाड़ी जो लगातार योगदान देते हैं, किसी एक मैच में नहीं. धौनी और रैना जैसे खिलाड़ी आपको टूर्नामेंट में काफी आगे ले जा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola