पाकिस्तान से बाहर हाफिज सईद को भेजने वाली खबर को चीन ने किया खारिज

Updated at : 24 May 2018 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान से बाहर हाफिज सईद को भेजने वाली खबर को चीन ने किया खारिज

नयी दिल्ली : चीन ने आज मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान को जमात- उद- दावा के सरगना हाफिज सईद को पश्चिम एशिया के किसी देश भेजने का सुझाव दिया है. सईद के आतंकवादी समूहों से संबंध होने की खबरों के मद्देनजर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन ने आज मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान को जमात- उद- दावा के सरगना हाफिज सईद को पश्चिम एशिया के किसी देश भेजने का सुझाव दिया है. सईद के आतंकवादी समूहों से संबंध होने की खबरों के मद्देनजर बन रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव की बात मीडिया की सुर्खियों में था.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि शी द्वारा अब्बासी को जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को पश्चिम एशिया के किसी अन्य देश भेजने का सुझाव देने की खबर ‘‘चौंकाने वाली और निराधार है.’ बता दें कि आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के लिए सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर को इनाम है.
वह 2008 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है. इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी. माना जाता है कि ‘जमात-उद-दावा’ मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले लश्कर ए-तैयबा का ही मुखौटा संगठन है. अमेरिका ने सईद को नाम वैश्विक आतंकवादियों की सूची में भी शामिल किया है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के एक करीबी ने कहा कि चीन में पिछले माह आयोजित हुए ‘ बाओ फोरम ‘ के दौरान शी चिनफिंग ने शाहिद खाकान अब्बासी को यह सुझाव दिया.

क्या हाफिज सईद पर बढ़ रहा है दबाव

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी को पाकिस्तान से बाहर पश्चिम एशिया में शिफ्ट करने को कहा है. बताया जा रहा है कि हाफिज सईद पर दबाब बढ़ता जा रहा है. आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के लिए सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर को इनाम है.वह 2008 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है. इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी.माना जाता है कि ‘जमात-उद-दावा’ मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले लश्कर ए-तैयबा का ही मुखौटा संगठन है.अमेरिका ने सईद को नाम वैश्विक आतंकवादियों की सूची में भी शामिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola