ePaper

आईपीएल खेलने से बेहतर वनडे खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी : मोईन अली

Updated at : 18 May 2018 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल खेलने से बेहतर वनडे खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी : मोईन अली

बेंगलुरू : पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर किये गये आलराउंडर मोईन अली ने कहा कि आईपीएल में खेलने से वह वनडे के बेहतर खिलाड़ी बनेंगे और उनके खेल में सुधार होगा. मोईन ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने वास्तव में अपने खेल पर मेहनत की है और मैं आरसीबी […]

विज्ञापन


बेंगलुरू :
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर किये गये आलराउंडर मोईन अली ने कहा कि आईपीएल में खेलने से वह वनडे के बेहतर खिलाड़ी बनेंगे और उनके खेल में सुधार होगा. मोईन ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने वास्तव में अपने खेल पर मेहनत की है और मैं आरसीबी और इंग्लैंड की तरफ से भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त हूं.

उम्मीद है कि इससे मुझे वनडे का बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी. उम्मीद है कि इससे मेरे खेल में सुधार होगा.’ मोईन की 34 गेंदों पर 65 रन की पारी से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने कल सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है. इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी लिये.

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी तारीफ की और कहा कि इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के आने से टीम में संतुलन पैदा हुआ है. कोहली ने कहा, ‘मोईन ने हमारे लिये बहुत अच्छी भूमिका निभायी है. उन्होंने तीन मैचों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और आज की उनकी पारी बेजोड़ थी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola