ePaper

मुंबई को हराने के बाद रॉयल्‍स के बटलर ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए मिली राजस्‍थान को बड़ी जीत

Updated at : 14 May 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई को हराने के बाद रॉयल्‍स के बटलर ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए मिली राजस्‍थान को बड़ी जीत

मुंबई : मुंबई इंडियंस पर सात विकेट से जीत के सूत्रधार रहे राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने लगातार पांचवां अर्धशतक बनाने के बाद कहा कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच जानी पहचानी होने से उन्हें रन बनाने में मदद मिली. बटलर के नाबाद 94 रन की मदद से राजस्थान ने दो ओवर बाकी रहते जीत […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई इंडियंस पर सात विकेट से जीत के सूत्रधार रहे राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने लगातार पांचवां अर्धशतक बनाने के बाद कहा कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच जानी पहचानी होने से उन्हें रन बनाने में मदद मिली.

बटलर के नाबाद 94 रन की मदद से राजस्थान ने दो ओवर बाकी रहते जीत दर्ज की. बटलर ने मैच के बाद कहा , मुंबई के साथ अपने समय का मैने पूरा मजा लिया था. यहां लौटकर अच्छा लगा. यहां के हालात से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं. मुझे अगले मैच का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2018 : रॉयल्‍स के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे पर लगा 12 लाख जुर्माना

वह 2016 और 2017 में मुंबई टीम का हिस्सा था. इस आईपीएल में वह लगातार पांच अर्धशतक बना चुके हैं जिसमें पिछले दो मैचों में मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमश: 94 और 95 रन की नाबाद पारियां शामिल है.

बटलर ने कहा , मुझे इसका पूरा मजा आ रहा है. यह करो या मरो के हालात है और मुझे पूरा यकीन है कि इस लय को आगे भी कायम रखूंगा. उन्होंने कहा , मैंने मध्यक्रम में काफी समय बिताया है और पहले छह ओवर टिके रहने पर मैं पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकता हूं.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2018 : बटलर के अर्धशतक से रॉयल्स जीता, मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola