ePaper

IPL 2018 : प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच कहासुनी पर किंग्स इलेवन पंजाब ने दी सफाई

Updated at : 11 May 2018 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2018 : प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच कहासुनी पर किंग्स इलेवन पंजाब ने दी सफाई

इंदौर : पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से मिली हार को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा और टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच कथित कहासुनी की खबरों का फ्रैंचाइजी ने आज खंडन किया. मीडिया के एक तबके में सामने आयी खबरों में दावा किया गया है […]

विज्ञापन

इंदौर : पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से मिली हार को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा और टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच कथित कहासुनी की खबरों का फ्रैंचाइजी ने आज खंडन किया. मीडिया के एक तबके में सामने आयी खबरों में दावा किया गया है कि आठ मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के 158 रन के स्कोर का पीछा करने में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों की नाकामी के बाद प्रीति और सहवाग के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई.

खबरों में यह दावा भी किया गया है कि सहवाग अपने काम में प्रीति की कथित दखलंदाजी से इस कदर नाराज चल रहे हैं कि वह आने वाले दिनों में टीम छोड़ने का फैसला भी कर सकते हैं. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से जारी बयान में इन खबरों को ‘कपोल कल्पित’ बताते हुए कहा गया, ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रबंधन प्रक्रिया के तहत हम (और अन्य फ्रैंचाइजी) मैदान पर और इसके बाहर अपनी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं. यह समीक्षा औपचारिक और अनौपचारिक, दोनों तरीकों से की जाती है. इससे हमें मैचों के नतीजों के विश्लेषण के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार में मदद मिलती है.’

बयान में कहा गया है, ‘किंग्स इलेवन पंजाब की संस्कृति ऐसी है जिसमें टीम के भीतर हर स्तर के लोग पूरी स्पष्टवादिता के साथ खुलकर बहस करते हैं. इसके पीछे हम सबका साझा मकसद यही है कि हमारे प्रदर्शन में लगातार सुधार हो.’ इस बीच, किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति ने सहवाग के साथ उनकी कथित कहासुनी की खबरों को ट्विटर पर व्यक्तिगत तौर पर खारिज किया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री ने ‘फेक न्यूज’ के हैश टैग के साथ किये गये ट्वीट में कहा कि सहवाग के साथ उनकी बातचीत को बेवजह तूल दिया जा रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब को अपना अगला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कल 12 मई को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola