उ. कोरिया के मिसाइल, परमाणु परीक्षण रोकने पर द. कोरिया और अमेरिका संतुष्ट, जापान असंतुष्ट

तोक्यो : उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण रोकने का संकल्प लेने के बारे में जहां जापान ने कहा है कि वह संतुष्ट नहीं है और उकोरिया पर उसकी दबाव की नीति जारी रहेगी. वहीं दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया का यह कदम ‘परमाणु निरस्त्रीकरण’ की दिशा में एक ‘सार्थक प्रगति’ […]
तोक्यो : उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण रोकने का संकल्प लेने के बारे में जहां जापान ने कहा है कि वह संतुष्ट नहीं है और उकोरिया पर उसकी दबाव की नीति जारी रहेगी. वहीं दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया का यह कदम ‘परमाणु निरस्त्रीकरण’ की दिशा में एक ‘सार्थक प्रगति’ है. जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा, ‘हम संतुष्ट नहीं है.’
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने ‘छोटी एवं मध्यम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को छोड़ने’ का जिक्र नहीं किया है. ओनोडेरा ने कहा, ‘सामूहिक विनाश करने वाले परमाणु हथियारों एवं मिसाइलों के हथियारों के खात्मे तक’ वह प्योंगयांग पर दबाव बनाने की नीति जारी रखेंगे.
वहीं दक्षिण कोरिया ने इसे ‘परमाणु निरस्त्रीकरण’ की दिशा में एक ‘सार्थक प्रगति’ बताते हुए उत्तर कोरिया की सराहना की. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा, ‘उत्तर कोरिया का निर्णय परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में एक सार्थक प्रगति है, जैसा विश्व चाहता है.’
उत्तर कोरिया की इस घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यह उत्तर कोरिया और पूरे विश्व के लिए एक अच्छी खबर है और एक बड़ी प्रगति है.’ साथ ही उन्होंने कहा कि वह किम के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










