ePaper

IPL-11 : फैसला लेने में हुई गलतियों के कारण गंवाया मैच : बॉन्ड

Updated at : 13 Apr 2018 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
IPL-11 : फैसला लेने में हुई गलतियों के कारण गंवाया मैच : बॉन्ड

हैदराबाद : मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा कि उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ थोड़ी चतुराई से खेल कर बड़ा स्कोर बना सकती थी, लेकिन अंतिम ओवरों में फैसला लेने में हुई त्रुटियां टीम के लिए भारी पड़ी और आखिरी गेंद पर वह मैच गंवा बैठे. बॉन्ड ने गुरुवार को मैच […]

विज्ञापन

हैदराबाद : मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा कि उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ थोड़ी चतुराई से खेल कर बड़ा स्कोर बना सकती थी, लेकिन अंतिम ओवरों में फैसला लेने में हुई त्रुटियां टीम के लिए भारी पड़ी और आखिरी गेंद पर वह मैच गंवा बैठे.

बॉन्ड ने गुरुवार को मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है हमने कुछ गलत फैसले लिए, हम थोड़ी चतुराई से खेल सकते थे. हमें 160-170 रन बनाने चाहिए थे जिसका पीछा करना मुश्किल होता.’ उन्होंने कहा, ‘कम स्कोर के बावजूद भी हम जीतने की स्थिति में थे. हमें सिर्फ एक विकेट चाहिए था. हमने अच्छा संघर्ष किया.’

मुंबई इंडियंस ने कल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाने के बाद 19 वें ओवर में 137 रन 42 सनराइजर्स को नौ विकेट चटका दिये थे लेकिन दीपक हुड्डा और 11 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये बिल्ली स्टानलेक ने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिला दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola