माता-पिता की मौत के चार साल बाद सेरोगेट मां ने दिया बच्‍चे को जन्‍म

Updated at : 12 Apr 2018 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
माता-पिता की मौत के चार साल बाद सेरोगेट मां ने दिया बच्‍चे को जन्‍म

बीजिंग : चीन में एक सेरोगेट मां ने एक बच्चे को उसके माता पिता की मौत के चार साल बाद जन्म दिया है. इस बच्चे के माता-पिता की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी. चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में हुई इस दुर्घटना से पहले इस दंपति […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में एक सेरोगेट मां ने एक बच्चे को उसके माता पिता की मौत के चार साल बाद जन्म दिया है. इस बच्चे के माता-पिता की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी. चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में हुई इस दुर्घटना से पहले इस दंपति का प्रजनन संबंधी उपचार चल रहा था. दंपति की मौत के बाद उनके माता-पिता ने उनके निषेचित भ्रूण को हासिल करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी.

इस निषेचित भ्रूण को ननजिंग के पूर्वी शहर के एक अस्पताल में रखा गया था. बीजिंग न्यूज ने मंगलवार को रिपोर्ट दी कि बच्चे को नौ दिसंबर को लाओस की सेरोगेट मां ने जन्म दिया. चीन में सेरोगेसी अवैध है और इस तकनीक से बच्चे की इच्छा रखने वालों को विदेश में विकल्प तलाशने पड़ते हैं.

बच्चे के दादा-दादी को निषेचित भ्रूण को चीन से बाहर ले जाने के लिए कई रोड़ों को हटाना पड़ा और बच्चे के जन्म के बाद उसका पितृत्व और नागरिकता साबित करनी पड़ी. परिवार की इसमें मदद करने वाले सेरोगेसी विशेषज्ञ लियू बाओजुन ने ‘द बीजिंग न्यूज’ को बताया कि हमने पहले सोचा था कि निषेचित भ्रूण को हवाई मार्ग से ले जाया जाए लेकिन कोई भी एयरलाइन इसे ले जाने की इच्छुक नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने निषेचित भ्रूण को सड़क के रास्ते से लाओस ले जाने का फैसला किया जहां सेरोगेसी वैध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola