IPL 2018 : घायल केदार जाधव की जगह डेविड विली चेन्नई सुपर किंग्स में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : इंग्लैंड के हरफनमौला डेविड विली को घायल केदार जाधव की जगह इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल किया गया है. आईपीएल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. जाधव मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सत्र में नहीं खेल सकेंगे. टीम […]
विज्ञापन
चेन्नई : इंग्लैंड के हरफनमौला डेविड विली को घायल केदार जाधव की जगह इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल किया गया है. आईपीएल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.
जाधव मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सत्र में नहीं खेल सकेंगे. टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हस्सी ने कहा कि जाधव को खोना बड़ा झटका है.अब तक 34 वनडे और 20 टी20 मैच खेल चुके विली यार्कशर के लिये काउंटी क्रिकेट खेलते हैं. वह इस साल आईपीएल खेलने वाले इंग्लैंड के 12वें क्रिकेटर हैं. चेन्नई को अगला मैच 15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब से मोहाली में खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










