सिंगापुर में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले भारतीय मूल के फिजियोथेरेपिस्ट को जेल, बेंत से पिटाई की सजा

सिंगापुर : भारतीय मूल के एक फिजियोथेरेपिस्ट को एक किशोरी के साथ इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने के मामले में 11 महीने की जेल की सजा सुनायी गयी है. इसके अलावा उसे तीन बार बेंत भी मारी जायेगी. 43 वर्षीय ल्यूक मणीमारन देगाराजू ने एक साल पहले अपने क्लीनिक में फिजियोथेरेपी मसाज के दौरान 18 […]
सिंगापुर : भारतीय मूल के एक फिजियोथेरेपिस्ट को एक किशोरी के साथ इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने के मामले में 11 महीने की जेल की सजा सुनायी गयी है. इसके अलावा उसे तीन बार बेंत भी मारी जायेगी. 43 वर्षीय ल्यूक मणीमारन देगाराजू ने एक साल पहले अपने क्लीनिक में फिजियोथेरेपी मसाज के दौरान 18 वर्षीय लड़की को अनुचित ढंग से छुआ था.
फिजियोथेरेपिस्ट को बुधवार को सजा सुनायी गयी है. द स्ट्रैट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक किशोरी पिछले साल 25 मार्च को (स्थानीय समयानुसार) छह बजकर 20 मिनट पर पीठ और कूल्हे के दर्द का इलाज कराने क्लीनिक आयी थी.
खबर के मुताबिक आरोपी स्टेट कोर्ट में 20 अप्रैल को आत्मसमर्पण करेगा, जिसके बाद उसकी सजा की अवधि शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




