ePaper

स्कूल पर बोको हराम के हमले के बाद नाइजीरिया में 110 छात्राएं लापता, सरकार ने की पुष्टि

Updated at : 26 Feb 2018 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल पर बोको हराम के हमले के बाद नाइजीरिया में 110 छात्राएं लापता, सरकार ने की पुष्टि

अबुजा : नाइजीरिया सरकार ने पूर्वोत्तर स्थित एक स्कूल पर बोको हराम के हमले के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 110 छात्राओं के लापता होने की पुष्टि की है. सूचना मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘संघीय सरकार ने योबे प्रांत के दपाची स्थित ‘गवर्नमेंट साइंस एंड टेक्निकल कॉलेज’ की 110 छात्राओं के लापता होने […]

विज्ञापन

अबुजा : नाइजीरिया सरकार ने पूर्वोत्तर स्थित एक स्कूल पर बोको हराम के हमले के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 110 छात्राओं के लापता होने की पुष्टि की है. सूचना मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘संघीय सरकार ने योबे प्रांत के दपाची स्थित ‘गवर्नमेंट साइंस एंड टेक्निकल कॉलेज’ की 110 छात्राओं के लापता होने की पुष्टि की है. सोमवार को स्कूल पर हमले के बाद से उनका कोई पता नहीं है. समझा जाता है कि यह हमला बोको हराम के एक गुट के उग्रवादियों ने किया था.’

मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों के कुल 906 छात्रों में से 110 की जानकारी मुहैया कराने में असमर्थ होने के बाद यह बयान जारी किया गया. अपहरण से सेना के उन दावों पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है जिसमें उसने इस्लामी उग्रवादियों के हार की कगार पर होने की बात कही थी. नाइजीरिया में सरकार और बोको हराम के बीच पिछले नौ साल से लड़ाई जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola