ePaper

अमेरिका ने कड़े किये H-1B वीजा के नियम, भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

Updated at : 23 Feb 2018 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कड़े किये H-1B वीजा के नियम, भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एच- 1बी वीजा जारी करने के नियम सख्‍त कर दिये हैं. अमेरिकी सरकार के इस फैसले से भारतीय आईटी कंपनियों को बड़ी समस्‍या हो सकती है. अमेरिका में जॉब-वर्क करने वाली भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां कम अवधि के लिए भारत से आईटी प्रोफेशनलों को बुलाती थी. ऐसे में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एच- 1बी वीजा जारी करने के नियम सख्‍त कर दिये हैं. अमेरिकी सरकार के इस फैसले से भारतीय आईटी कंपनियों को बड़ी समस्‍या हो सकती है. अमेरिका में जॉब-वर्क करने वाली भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां कम अवधि के लिए भारत से आईटी प्रोफेशनलों को बुलाती थी. ऐसे में अब अल्‍पकालिक अवधि के लिए उन्‍हें बुलाना कठिन हो जायेगा.

अमेरिकी सरकार की नयी नीति के तहत अब यह साबित करना होगा कि एक या एक से अधिक स्थानों पर जॉब-वर्क की तरह के काम करने के लिए इस वीजा पर बुलाये जा रहे कर्मचारी का काम विशिष्ट प्रकार का है और उसे खास जरूरत के लिए बुलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें… आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप

सरकार यह वीजा ऐसे कर्मचारियों के लिए जारी करती है जो बहुत उच्च कौशल प्राप्त होते हैं और उस तरह के हुनरमंद लोगों की अमेरिका में कमी होती है. सरकार ने गुरुवार को सात पृष्ठ का एक नीतिगत दस्तावेज जारी किया, जिसमें एच1बी वीजा के नये नियम जारी किये गये हैं.

इसके तहत अमेरिका के नागरिकता और आव्रजन विभाग को यह वीजा केवल तीसरे पक्ष के साइट कार्य (कार्यस्थल) की अवधि तक के लिए जारी करने की ही अनुमति होगी. इस तरह इसकी अवधि तीन साल से कम की हो सकती है जबकि पहले यह एक बार में तीन साल के लिए दिया जाता था.

ये भी पढ़ें… गोलीबारी रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने किया शिक्षकों को बंदूकें देने का समर्थन

यह नियम लागू हो गया है. इसके लिए ऐसा समय चुना गया है जबकि 1 अक्तूबर 2018-19 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए एच1बी वीजा के आवेदन 2 अप्रैल से आमंत्रित किये जा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola