ePaper

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जुमा को पद से हटाने का फैसला

Updated at : 13 Feb 2018 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जुमा को  पद से हटाने का फैसला

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने आज तड़के मैराथन वार्ता समाप्त की और घोटाले के आरोपों में घिरे, देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया.स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है.जुमा ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने आज तड़के मैराथन वार्ता समाप्त की और घोटाले के आरोपों में घिरे, देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया.स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है.जुमा ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह फैसला किया गया है.स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि पार्टी की शक्तिशाली 107 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) ने प्रिटोरिया के बाहर एक होटल में 13 घंटे तक बैठक की और जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का निर्णय लिया.

‘टाइम्स’ समाचार पत्र ने गुप्त सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘इसमें 13 घंटे लगे और एएनसी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति ने राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया. अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पार्टी जुमा को पत्र लिखकर उन्हें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के पद से हटने का आदेश देगी.
इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई और इन रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए एएनसी के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया.पार्टी की समिति उन्हें राष्ट्राध्यक्ष के पद से ‘‘वापस बुला” सकती है और उन पर पद से हटने का दबाव बना सकती है लेकिन इसका पालन करना उनका संवैधानिक दायित्व नहीं है.इसके बाद उन्हें कुछ ही दिनों में संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित करके हटाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola