प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे

मस्कट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी हिस्से में दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे. ओमान पहुंचते ही मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ओमान के सुल्तान और अन्य प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे. मोदी दुबई से यहां पहुंचे. वह काउंसिल […]
मस्कट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी हिस्से में दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे. ओमान पहुंचते ही मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ओमान के सुल्तान और अन्य प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे.
मोदी दुबई से यहां पहुंचे. वह काउंसिल आफ मिनिस्टर के लिए उप प्रधानमंत्री सैयद फहद बिन महमूद अल सईद और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मामलों के लिए उप प्रधानमंत्री सैयद असद बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की.
मोदी ने अपनी यात्रा से पहले ओमान को भारत का एक निकट समुद्री पड़ोसी बताया था जिसके साथ भारत के अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा था, मैं ओमान के प्रमुख उद्योगपतियों से भी मुलाकात करूंगा और भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंधों के संबंध में बातचीत करूंगा. मोदी ने कहा था कि भारत और ओमान के बीच इसके लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं.
इसे भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने World government summit में दिया ‘6आर’ का ‘आनंद’ मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेखों के देश में किया हिंदू मंदिर का शिलान्यास, पढ़ें भाषण की खास बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




