दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक गतिरोध गहराया, पार्टी ने राष्ट्रपति जुमा से मांगा इस्तीफा

जोहानिसबर्ग : राष्ट्रपति जैकब जुमा के संभावित रूप से पद छोड़ने के मामले में बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने के बाद दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को राजनीतिक गतिरोध और गहरा हो गया है. इस बीच, जुमा की अपनी ही पार्टी ने उन्हें त्यागपत्र देने के लिए कहा है. प्रेसीडेंट इन वेटिंग सिरिल रामाफोसा और […]
जोहानिसबर्ग : राष्ट्रपति जैकब जुमा के संभावित रूप से पद छोड़ने के मामले में बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने के बाद दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को राजनीतिक गतिरोध और गहरा हो गया है. इस बीच, जुमा की अपनी ही पार्टी ने उन्हें त्यागपत्र देने के लिए कहा है.
प्रेसीडेंट इन वेटिंग सिरिल रामाफोसा और सत्तारूढ पार्टी एएनसी ने कहा है कि बातचीत कुछ दिन के भीतर समाप्त हो जानी चाहिए. लेकिन, इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी कि जुमा को कैसे सत्ता से हटाया जायेगा. दक्षिण अफ्रीका में जारी इस गतिरोध के कारण राजनीतिक संकट गहरा गया है. इससे पहले इस हफ्ते कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिये गये. जुमा ने सप्ताहांत के अपने सारे काम निपटा दिये हैं, लेकिन उप राष्ट्रपति रामाफोसा नेल्सन मंडेला के जन्म लेने के 100 साल पूरा होने के मौके पर एक साल तक चलनेवाले समारोह की शुरुआत करने के लिए शहर में रविवारको एक रैली को संबोधित करेंगे.
11 फरवरी को नेल्सल मंडेला को जेल से रिहा किया गया था. वह 1990 में जेल से रिहा हुए थे. आधुनिक दक्षिण अफ्रीका के पुनर्जन्म के लिए यह एक महत्वपूर्ण तिथि है. न्यूज 24 की वेबसाइट में सूत्र का नाम लिये बगैर कहा गया है कि जुमा और रामफोसा 48 घंटे के भीतर राष्ट्रपति के पद छोड़ने के बारे में चर्चा ‘पूरी’ करेंगे और पूरे देश को इस चर्चा के परिणाम के बारे में बताया जायेगा. जोहानिसबर्ग स्थित विट्स विश्वविद्यालय के प्राध्यापक सुसैन बूयसेन ने कहा है कि जुमा कुछ और दिन तक इसके लिए संघर्ष कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




