ePaper

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत

Updated at : 26 Jan 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के अस्पताल में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत

सोल : दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की जलकर मौत हो गयी. 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. देश की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने उक्त जानकारी दी है. एक महीने के भीतर दक्षिण कोरिया में यह आग लगने की दूसरी घटना […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की जलकर मौत हो गयी. 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. देश की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने उक्त जानकारी दी है.

एक महीने के भीतर दक्षिण कोरिया में यह आग लगने की दूसरी घटना है. नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, इस छह मंजिला इमारत में एक नर्सिंग होम और एक अस्पताल है. आग पहली मंजिल से शुरू हुई. एजेंसी के मुताबिक, 13 लोगों की हालत बहुत गंभीर है.

उन्होंने बताया कि हादसे में 61 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने हालात का जायजा लेने के लिए अपने सलाहकारों के साथ आपात बैठक की. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अस्पताल भवन में करीब 200 लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola