तुर्की में बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, 46 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्तांबुल : तुर्की में एक बस के पेड़ों से टकरा जाने से इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गयी और 46 अन्य घायल हो गये. एस्किसीर के गवर्नर ओज्दीमीर ककाक के हवाले से दोगन समाचार एजेंसी ने बताया कि बस तुर्की की राजधानी अंकारा से पश्चिमी शहर बुर्सा जा रही थी. समाचार एजेंसी ने […]
विज्ञापन
इस्तांबुल : तुर्की में एक बस के पेड़ों से टकरा जाने से इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गयी और 46 अन्य घायल हो गये. एस्किसीर के गवर्नर ओज्दीमीर ककाक के हवाले से दोगन समाचार एजेंसी ने बताया कि बस तुर्की की राजधानी अंकारा से पश्चिमी शहर बुर्सा जा रही थी.
समाचार एजेंसी ने कहा कि बस में सवार लोग ज्यादातर परिवार थे जो अपने बच्चों के साथ उलुदाग स्की रिजॉर्ट जा रहे थे. इसने यह नहीं बताया कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं या नहीं. हादसे में मामूली रूप से घायल हुए दो चालकों को हिरासत में लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










