ePaper

प्रेगनेंट हैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न, डोमेस्टिक पार्टनर के साथ की घोषणा

Updated at : 19 Jan 2018 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेगनेंट हैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न, डोमेस्टिक पार्टनर के साथ की घोषणा

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न ने घोषणा की है कि वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इसी के साथ वह देश की पहली नेता बन गयी हैं जो पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देंगी. जेसिंदा ने पिछले साल अक्तूबर में पद संभाला था और वह […]

विज्ञापन


वेलिंगटन :
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न ने घोषणा की है कि वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इसी के साथ वह देश की पहली नेता बन गयी हैं जो पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देंगी. जेसिंदा ने पिछले साल अक्तूबर में पद संभाला था और वह उस वक्त सुर्खियों में आ गयी थीं जब चुनाव से पहले पूछे गए उनके परिवार शुरू करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा था कि गर्भावस्था का एक महिला के कैरियर की संभावनाओं से कोई संबंध नहीं है.

37 वर्षीय जेसिंदा ने साथी क्लार्क गेफोर्ड के साथ कल अपने गर्भवती होने की खबर दी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्लार्क और मैं यह साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि जून में हम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.’ आर्डर्न ने कहा कि वह बच्चे के जन्म के बाद छह हफ्ते का अवकाश लेंगी और उप-प्रधानमंत्री विंस्टर पीटर्स उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola