कोस्टा रिका में विमान दुर्घटना, दस अमेरिकी समेत 12 लोगों की मौत

Updated at : 01 Jan 2018 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोस्टा रिका में विमान दुर्घटना, दस अमेरिकी समेत 12 लोगों की मौत

सान जोस : कोस्टारिका में एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में 10 अमेरिकी नागरिक और चालक दल के दो स्थानीय सदस्य शामिल हैं. जनसुरक्षा मंत्रालय ने दुर्घटनास्थल के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की तस्वीरें और वीडियो जारी किया है. यह […]

विज्ञापन

सान जोस : कोस्टारिका में एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में 10 अमेरिकी नागरिक और चालक दल के दो स्थानीय सदस्य शामिल हैं. जनसुरक्षा मंत्रालय ने दुर्घटनास्थल के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की तस्वीरें और वीडियो जारी किया है. यह हादसा पश्चिमोत्तर कोस्टारिका के गुआनाकास्टा में हुआ है.

अधिकारियों ने बताया कि कल शाम उन्हें एयरलाइन से यात्रियों की केवल एक सूची मुहैया करायी गयी है और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे थे. न्यूयार्क सिटी के उपनगर में रहने वाले एक परिवार ने बताया कि मृतकों में से पांच अमेरिकी परिजन छुट्टी पर गये थे. उनकी पहचान ब्रुस और इरेने स्टैनबर्ग और उनके बच्चे मैथ्यू, विलियम और जेचरी के रूप में की गयी है.

ब्रुस स्टैनबर्ग की बहन टमाना स्टैनबर्ग ने फेसबुक पर लिख कर बताया है, हम बहुत सदमे में हैं और इस समय नास्तिक हो गयी हूं. उन्होंने एनबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में भी मौत की पुष्टि की है. यह विमान नेचर एयर का था और उससे फोन और ईमेल से संदेश का जवाब नहीं मिल सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola