ePaper

इंग्लैंड में शराब कारोबारी विजय माल्या के वकीलों ने कहा - गंदी होती हैं भारत की जेल

Updated at : 14 Dec 2017 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड में शराब कारोबारी विजय माल्या के वकीलों ने कहा - गंदी होती हैं भारत की जेल

लंदन : ब्रिटेन में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई का सामना कर रहे विवादित शराब कारोबारी विजय माल्या के वकीलों ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होते हैं तथा उनमें साफ-सफाई भी ठीक नहीं होती है. माल्या की वकील क्लेयर मोंटगोमेरी ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में गवाह के तौर […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई का सामना कर रहे विवादित शराब कारोबारी विजय माल्या के वकीलों ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होते हैं तथा उनमें साफ-सफाई भी ठीक नहीं होती है. माल्या की वकील क्लेयर मोंटगोमेरी ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में गवाह के तौर पर जेल सेवाओं के विशेषज्ञ डॉ एलन मिशेल को पेश किया. उन्होंने धोखाधड़ी तथा कालाधन मामले में प्रत्यर्पण की स्थिति में माल्या के साथ किये जाने वाले व्यवहार संबंधी भारत सरकार के दावों को गलत साबित करने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें : अदालत में पेश हुए विजय माल्या, प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई शुरू

मोंटगोमी ने कहा कि माल्या को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल के 12वें बैरक में रखा जायेगा और उसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है. डॉ मिशेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किये गये वादे आम हैं. यह बताते हैं कि जेल की स्थिति माल्या को रखे जाने के लायक हैं, पर किसके हिसाब से लायक? उल्लेखनीय है कि 9000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के संदर्भ में ब्रिटेन की अदालत में माल्या के प्रत्यर्पण की जारी सुनवाई चार दिसंबर को शुरू हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola