भाजपा ने गांधी, सरदार पटेल व बोस को बनाया प्रोडक्ट : राहुल गांधी

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने गांधी, सरदार पटेल व बोस को बनाया प्रोडक्ट : राहुल गांधी

आणंद (गुजरात): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं को उत्पाद में तब्दील कर दिया है. राहुल ने कल कहा, आपने (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी) ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे. उन्होंने यहां एक सभा […]

विज्ञापन

आणंद (गुजरात): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं को उत्पाद में तब्दील कर दिया है. राहुल ने कल कहा, आपने (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी) ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे. उन्होंने यहां एक सभा में कहा, यह एक तथ्य है कि वह (सरदार पटेल) कांग्रेस के नेता थे.

यदि हम सरदार पटेल को समझने के लिए गहरे तक जाएं तो हम पाएंगे कि वह गुजरात के हृदय में रची बसी एक आवाज हैं. राहुल ने कहा, सरदार पटेल न तो नरेंद्र मोदी से संबंधित हैं और न ही राहुल गांधी या सोलंकी से, न ही गुजरात या भारत से, वह पूरी दुनिया से संबंधित हैं. उन्होंने घोषणापत्र को लेकर भी भाजपा की आलोचना की और कहा कि यह गुजरात के लोगों से विमर्श किए बिना वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यालय में जल्दबाजी में तैयार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola