ePaper

मानुषी छिल्लर नहीं यह छह साल की बच्ची है विश्व में सबसे सुंदर, देखें तसवीरें, इंस्टाग्राम पर छह लाख फॉलोअर्स

Updated at : 08 Dec 2017 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर नहीं यह छह साल की बच्ची है विश्व में सबसे सुंदर, देखें तसवीरें, इंस्टाग्राम पर छह लाख फॉलोअर्स

अभी हाल ही में भारत की मानुषी छिल्लर को ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब मिला है, लेकिन मानुषी की सुंदरता पर हावी हो गयी एक छह वर्षीय बच्ची की सुंदरता. इन दिनों रूस की एक बच्ची अनास्तासिया कानेज़ेवा की सुंदरता सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है और उसे विश्व में सबसे सुंदर माना जा रहा […]

विज्ञापन

अभी हाल ही में भारत की मानुषी छिल्लर को ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब मिला है, लेकिन मानुषी की सुंदरता पर हावी हो गयी एक छह वर्षीय बच्ची की सुंदरता. इन दिनों रूस की एक बच्ची अनास्तासिया कानेज़ेवा की सुंदरता सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है और उसे विश्व में सबसे सुंदर माना जा रहा है. उनकी सुंदर तसवीरें लोगों का मन मोह ले रही है.

https://www.instagram.com/p/BcYKMFplpGE/

अनास्तासिया कानेज़ेवा को एना के नाम से बुलाया जाता है. आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि इंस्टाग्राम पर इसके छह लाख फॉलोअर्स हैं. एना को इंटरनेट की दुनिया की सनसनी माना जा रहा है. वह अपनी अनोखी नीली-हरी आंखों और गुड़िया जैसे चेहरे के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र है.

https://www.instagram.com/p/BcBvOWsFjyP/

अपने मासूम सुंदर चेहरे के कारण एना रूस में सफल मॉडल है और वह कई अभियानों का हिस्सा भी बन चुकी है. उसके इंस्टाग्राम एकाउंट को उसकी मां चलाती है और एना की कई तसवीरें भी साझा करती हैं. उसकी हर तसवीर को हजारों लाइक मिलते हैं. एना को एक फ्रेंच मॉडल थिलेन (16) के बाद विश्व में सबसे सुंदर माना गया है. उसे यह उपाधि फ्रेंच वोग मैंगजीन ने दी है. हालांकि सोशल मीडिया पर उसकी तसवीर डाले जाने पर कई लोगों ने उसकी मां की आलोचना की है और कहा है कि यह उसके बचपन को नष्ट कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/BbfAFwUlARv/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola