नाइजीरिया : मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमले में 50 लोगों की मौत

कानो (नाइजीरिया) : उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में हुए एक आत्मघाती हमले में मंगलवारको कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी. हमले का संदेह बोको हरम के जिहादियों पर है. आदामावा राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर (125 मील) की दूरी पर मुबी के उंगुवार शुवा इलाके में मदीना मस्जिद में […]
कानो (नाइजीरिया) : उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में हुए एक आत्मघाती हमले में मंगलवारको कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी. हमले का संदेह बोको हरम के जिहादियों पर है. आदामावा राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर (125 मील) की दूरी पर मुबी के उंगुवार शुवा इलाके में मदीना मस्जिद में मंगलवार तड़के नमाज के दौरान विस्फोट की यह घटना हुई.
अदामावा राज्य की पुलिस के प्रवक्ता ओथमन अबुबाकर ने बताया, मुबी के उंगुवार शुवा इलाके की मदीना मस्जिद में सुबह की नमाज के वक्त हुए विस्फोट में अब तब कम से कम 50 लोग मारे गये हैं. उन्होंने बताया, कई लोग घायल हो गये. हमारे पास अभी आंकड़े नहीं हैं क्योंकि उनका कई अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.
प्रवक्ता ने बताया, यह एक (आत्मघाती) हमला था. हमलावर श्रद्धालुओं के बीच मिला हुआ था. वह नमाज अदा करनेवाले कई लोगों के साथ मस्जिद में आया था. उन्होंने बताया, जिस समय नमाज अदा की जा रही थी उसी समय उसने विस्फोट कर दिया. जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के बारे में पूछे जाने पर अबुबाकर ने कहा, हम सभी इस तरह के हमलों के बारे में जानते हैं. हम किसी एक के बारे में संदेह नहीं व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि ऐसे हमलों के पीछे किसका हाथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




