ePaper

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार भगौड़ा, अदालत ने प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश

Updated at : 21 Nov 2017 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार भगौड़ा, अदालत ने प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार भगौड़ा घोषित किये जायेंगे. यहां की जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को देश के वित्त मंत्री इशहाक डार को रिश्वत के एक मामले में भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. स्वास्थ्य में आयी गड़बड़ी की वजह से वित्त मंत्री के लंदन में होने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार भगौड़ा घोषित किये जायेंगे. यहां की जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को देश के वित्त मंत्री इशहाक डार को रिश्वत के एक मामले में भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. स्वास्थ्य में आयी गड़बड़ी की वजह से वित्त मंत्री के लंदन में होने के बावजूद न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने मामले की सुनवाई की. डार के वकील द्वारा उन्हें इस मामले में व्यक्तिगत पेशी की छूट देने की याचिका को भी न्यायधीश ने खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः पनामागेट मामला : शरीफ के विधिक दल ने जांच पैनल की रिपोर्ट खारिज की

अदालत ने डार के गारंटर अहमद अली कुदोसी से भी 24 नवंबर तक इस मामले में जवाब देने को कहा है. अदालत ने उनसे पूछा है कि सुनवाई के दौरान डार की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने में विफल रहने के बाद क्यों ना 50 लाख की जमानत राशि जब्त कर ली जाये. अदालत ने चार दिसंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है.

डार के खिलाफ यह मामला राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 जुलाई को दिये गये फैसले के आलोक में दायर किया गया था. इस फैसले में पनामा पेपर्स घोटाले मामले में पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिया था.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मौजूदा प्रधानमंत्री शरीफ को अपदस्थ करने के आदेश के बाद एनएबी ने शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और डार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले और धन शोधन का मामला इस्लामाबाद के जवाबदेही अदालत में दायर किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola