ePaper

ट्रंप का एशिया दौरा, जापान पहुंचने पर सीरियल बम धमाके की धमकी

Updated at : 06 Nov 2017 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप का एशिया दौरा, जापान पहुंचने पर सीरियल बम धमाके की धमकी

तोक्यो : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तोक्यो में आयोजित चर्चा शुरू करने के बाद जापान में बम धमाके की धमकी मिली है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. इस तरह की धमकी जापान में दुर्लभ है. ट्रंप ने भारी सुरक्षा के बीच अपनी एशिया यात्रा शुरू की है. जापान में बम धमाके […]

विज्ञापन

तोक्यो : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तोक्यो में आयोजित चर्चा शुरू करने के बाद जापान में बम धमाके की धमकी मिली है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. इस तरह की धमकी जापान में दुर्लभ है. ट्रंप ने भारी सुरक्षा के बीच अपनी एशिया यात्रा शुरू की है. जापान में बम धमाके संबंधित चेतावनी या धमकी मिलनी बेहद असामान्य बात है. चेतावनी के किसी भी मामले में विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं किये गये हैं. बम धमाके की यह चेतावनी राजधानी से दूर इलाकों से मिली थी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी सिगा प्रांत में एक नौका कंपनी को एक व्यक्ति ने फोन करके एक पर्यटन जहाज के भीतर बम लगे होने और एक घंटे के भीतर इसमें विस्फोट होने का दावा किया था. पुलिस ने संबंधित जहाज के स्थान का पता लगाकर उसकी तलाशी ली, लेकिन उसमें से विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ. प्रवक्ता ने बताया, कुल 290 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस फोन करनेवाले व्यक्ति की तलाश कर रही है.

इसी तरह का एक फोन कॉल हिरोशिमा स्थित एक नौका कंपनी को भी मिली. फोन कॉल में दावा किया गया था कि कंपनी के एक जहाज में एक घंटे के भीतर बम विस्फोट होगा. इसके बाद नौका अभियानों को प्रांत के तट से लेकर इत्सुकुशिमा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया. ओसाका के एक विभागीय स्टोर में भी विस्फोटक होने की चेतावनी मिली थी, लेकिन यहां से भी कोई विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ. जीजी प्रेस के मुताबिक क्योटो में भी एक ट्रेन संचालक को संजो स्टेशन पर एक घंटे के भीतर बम विस्फोट होने की गुमनाम सूचना मिली. यह स्टेशन पर्यटन स्थलों के निकट है. ट्रेन कंपनी ने स्टेशन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया, जिससे 8,000 लोग प्रभावित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola