ePaper

जापान में मध्यावधि चुनाव : एबे शानदार जीत की ओर अग्रसर, गठबंधन को दो तिहाई सीट मिलने का अनुमान

Updated at : 22 Oct 2017 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
जापान में मध्यावधि चुनाव : एबे शानदार जीत की ओर अग्रसर, गठबंधन को दो तिहाई सीट मिलने का अनुमान

तोक्यो : जापान के मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो एबे शानदार जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे प्रधानमंत्री शिंजो एबे को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और उत्तर कोरिया पर उनके पहले से कड़े रुख को मजबूत करने में मदद मिल सकती है. निजी प्रसारक टीबीएएस के […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो एबे शानदार जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे प्रधानमंत्री शिंजो एबे को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और उत्तर कोरिया पर उनके पहले से कड़े रुख को मजबूत करने में मदद मिल सकती है. निजी प्रसारक टीबीएएस के अनुमान के अनुसार एबे के कंजरवेटिव गठबंधन को संसद की 465 सीटों में से 311 सीटें मिल रही हैं.

जापानी दैनिक योमिउरी की वेबसाइट पर दी गयी खबर में कहा गया है कि एबे भारी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या एबे का गठबंधन दो तिहाई सीटें जीतने में सफल होगा. दो तिहाई का मतलब 310 सीटें जीतने से है. चुनाव में इस जीत से उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे से निपटने के एबे के संकल्प को ताकत मिल सकती है. जापान अमेरिका का प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी और एशियाई की प्रभावशाली अर्थव्यवस्था है.

इससे पहले जापान में सुबह सात बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान केंद्र खुले और लोग तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से जूझते हुए मतदान केंद्रों में पहुंचे. एबे की लिबरल डेमोक्रेटिकट पार्टी (एलडीपी) को कमजोर विपक्ष का फायदा हुआ है. उनके सामने खड़ी दो प्रमुख पार्टियां कुछ सप्ताह पहले ही बनीं. कुछ हफ्ते पहले तोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके ने पार्टी ऑफ होप का गठन किया था. इस पार्टी को 50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola