ePaper

अफगानिस्तान: कंधार में आर्मी कैंप पर तालिबान का हमला, 43 जवानों की मौत

Updated at : 19 Oct 2017 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान: कंधार में आर्मी कैंप पर तालिबान का हमला, 43 जवानों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानी आतंकियों ने जोरदार धमाका किया जिसमें 43 जवानों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार आतंकियों ने दो कार बम विस्फोट किये. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने मयवांड स्थित अफगान नेशनल आर्मी बेस के भीतर बम विस्फोट करने के पहले गोलीबारी भी की. टोलो न्यूज के […]

विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानी आतंकियों ने जोरदार धमाका किया जिसमें 43 जवानों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार आतंकियों ने दो कार बम विस्फोट किये. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने मयवांड स्थित अफगान नेशनल आर्मी बेस के भीतर बम विस्फोट करने के पहले गोलीबारी भी की.

टोलो न्यूज के अनुसार, गाड़ियों पर सवार दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया. सांसद खालिद पश्तून ने जानकारी दीकि 43 जवानों की मौत हुई है.

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को ही अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिया में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास हुए दो आत्मघाती हमलों और गोलीबारी में प्रांतीय पुलिस प्रमुख समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हो गयी थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola