ePaper

कोलकाता आैर लखनऊ एयरपोर्ट का अमेरिकी एजेंसी यूएसटीडीए करेगी विकास

Updated at : 13 Sep 2017 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता आैर लखनऊ एयरपोर्ट का अमेरिकी एजेंसी यूएसटीडीए करेगी विकास

वाशिंगटनः अमेरिका की व्यापार एवं विकास एजेंसी (यूएसटीडीए) ने कोलकाता और लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों की संचालन क्षमता विकसित करने के लिए भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के साथ आपसी सहमति के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. यह ज्ञापन इन हवाईअड्डों की 20 साल की मास्टर योजना को समर्थन देते हुए किया गया है. इसे भी पढ़ेंः देश […]

विज्ञापन

वाशिंगटनः अमेरिका की व्यापार एवं विकास एजेंसी (यूएसटीडीए) ने कोलकाता और लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों की संचालन क्षमता विकसित करने के लिए भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के साथ आपसी सहमति के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. यह ज्ञापन इन हवाईअड्डों की 20 साल की मास्टर योजना को समर्थन देते हुए किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः देश के सभी एयरपोर्ट पर खुलेगा झारखंड खादी बोर्ड का शोरूम : जयंत सिन्हा

अमेरिका की व्यापार और विकास एजेंसी ने कहा है कि भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने इन हवाईअड्डों की मास्टर योजना के लिए सिनसिनाटी स्थित लैंड्रम एंड ब्रॉन (एल एंड बी) का चयन किया है. कंपनी एएआई के नेटवर्क में आने वाले इन हवाईअड्डों में आने वाले समय में बढ़ने वाली मांग को ध्यान में रखते हुए उनके विकास के वहनीय और पर्यावरण के अनुकूल तौर तरीके इसमें शामिल करेगी.

यूएसटीडीए के कार्यवाहक निदेशक थामस आर हार्डी ने कहा कि हम इस महत्वपूर्ण परियोजना को समर्थन देते हुए प्रसन्न हैं. इससे भारत में विमानन क्षेत्र की तीव्र वृद्धि को काफी समर्थन मिलेगा. यह अमेरिका के कारोबारी समुदाय को नयी निर्यात संभावनाओं के साथ जोड़ेगा. अमेरिका-भारत विमानन सहयोग कार्यक्रम के तहत यूएसटीडीए इस तरह की अनेक गतिविधियों को समर्थन दे रहा है.

इन गतिविधियों से भारत के बढ़ते विमानन क्षेत्र को मदद मिलेगी. भारत का नागरिक उड्डयन क्षेत्र वर्ष 2020 तक दुनिया का तीसरी बड़ा बाजार होगा और 2030 तक संभवत: यह दुनिया का सबसे बड़ा उड्डयन बाजार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola