रोहिंग्या संकट के बीच म्यांमार की आंग सान सू की ने की यूएन यात्रा रद्द

यंगूनः रोहिंग्या शरणार्थी संकट को लेकर दुनियाभर से आलोचनाओं का सामना कर रही म्यांमार की स्टेट काउंसलर आैर नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने की योजनाओं को रद्द कर दिया है. सरकार के प्रवक्ता जॉ ह्ते ने कहा कि स्टेट काउंसलर संयुक्त राष्ट्र […]
यंगूनः रोहिंग्या शरणार्थी संकट को लेकर दुनियाभर से आलोचनाओं का सामना कर रही म्यांमार की स्टेट काउंसलर आैर नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने की योजनाओं को रद्द कर दिया है. सरकार के प्रवक्ता जॉ ह्ते ने कहा कि स्टेट काउंसलर संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल नहीं होंगी. प्रवक्ता ने फैसले के पीछे की वजह नहीं बतायी, लेकिन उन्होंने कहा कि देश के उप राष्ट्रपति हेनरी वान थियो सम्मेलन में शामिल होंगे, जो अगले सप्ताह आयोजित होगा.
इसे भी पढ़ेंः रोहिंग्या मुसलमान पर आखिर क्या चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंग सान सू की?
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख जैद राद अल हुसैन ने म्यांमार पर रोहिंग्या नागरिकों पर व्यवस्थित हमले शुरू करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घोषणा की गयी है. संयुक्त राष्ट्र की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की इस संकट पर चर्चा करने के लिए बुधवार को एक बैठक करने की भी योजना है. बांग्लादेश पहुंचने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या बढकर 3,70,000 पहुंच गयी है, जिससे यह संकट बढ़ता जा रहा है.
म्यांमार की पूर्व सरकार के तहत लोकतंत्र स्थापित करने की सक्रियता के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सू की किसी समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों का तारा थीं, लेकिन रोहिंग्या मुस्लिमों के मुद्दे पर चुप्पी को लेकर कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने उनकी आलोचना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




