ePaper

बकरीद की नमाज अता कर लौट रहे पाकिस्तान के एमक्यूएम नेता पर हमला, एक कांस्टेबल समेत दो की मौत

Updated at : 02 Sep 2017 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
बकरीद की नमाज अता कर लौट रहे पाकिस्तान के एमक्यूएम नेता पर हमला, एक कांस्टेबल समेत दो की मौत

नयी दिल्लीः पाकिस्तान के कराची में घातक हमले में शनिवार को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के शीर्ष नेता ख्वाजा इजहारुल हसन बाल-बाल बच गये, लेकिन एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, सिंध विधानसभा में विपक्ष के नेता हसन ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः पाकिस्तान के कराची में घातक हमले में शनिवार को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के शीर्ष नेता ख्वाजा इजहारुल हसन बाल-बाल बच गये, लेकिन एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, सिंध विधानसभा में विपक्ष के नेता हसन ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिलों पर सवार और पुलिस की वर्दी पहने हमलावरों ने उनके वाहन को निशाना बनाया. हमला शहर के दक्षिणी इलाके में हुआ.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान के लाहौर में सीएम आवास के निकट आत्मघाती आतंकी हमला, 25 मरे, 53 घायल

हमले के दौरान हसन बाल-बाल बच गये, जबकि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के सांसद के सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में एक हमलावर मारा गया. पुलिस ने बताया कि हमले में पांच लोग घायल हो गये. एमक्यूएम-पी के नेता फैसल सब्जवारी ने ट्वीट किया कि हमलावर पुलिस वर्दी में थे और हमले के दौरान हसन के तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी. हमले में एक किशोर की भी जान गयी. जवाबी गोलीबारी में एक हमलावर को मार गिराया गया, जबकि दूसरा घायल हमलावर भाग निकला.

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गयी नौ एमएम की एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है. प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने हसन पर जानलेवा हमले की निंदा की है और संबंधित प्राधिकारों से घटना पर एक रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola