ePaper

''यदि अमेरिका प्रतिबंध बढ़ाना जारी रखता है तो परमाणु समझौते से अलग हो सकता है ईरान''

Updated at : 15 Aug 2017 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
''यदि अमेरिका प्रतिबंध बढ़ाना जारी रखता है तो परमाणु समझौते से अलग हो सकता है ईरान''

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका नये प्रतिबंध लगाना जारी रखता है तो ईरान वर्ष 2015 में वैश्विक शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते को चंद घंटों में छोड़ सकता है. संसद में दिये भाषण में उन्होंने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना भी […]

विज्ञापन

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका नये प्रतिबंध लगाना जारी रखता है तो ईरान वर्ष 2015 में वैश्विक शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते को चंद घंटों में छोड़ सकता है. संसद में दिये भाषण में उन्होंने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना भी साधा और कहा कि उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वाशिंगटन ‘एक अच्छा साझेदार नहीं’ है.

परमाणु संधि को लेकर रुहानी का यह बयान ईरान द्वारा मिसाइल परीक्षण और हमले किये जाने और वाशिंगटन की ओर से नये प्रतिबंध लगाये जाने के बाद बढ़ते दबाव के बीच आया है. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि सामने वाले ने समझौते की मूल भावना का उल्लंघन किया है. रुहानी ने चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन प्रतिबंध लगाना जारी रखता है, तो ईरान परमाणु संधि से हटने के लिए तैयार है.

इस संधि के तहत कहा गया था कि यदि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण करता है तो उसके अधिकतर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटा लिया जायेगा. उन्होंने टीवी पर दिए संबोधन में कहा, ‘प्रतिबंधों और जबरदस्ती के विफल अनुभव पिछले प्रशासनों को वार्ता की मेज पर लेकर आए.’ उन्होंने कहा, ‘यदि वे छोटी सी अवधि में (सप्ताहों या महीनों में नहीं बल्कि कुछ घंटों और दिनों में) इस अनुभव को दोबारा लेना चाहते हैं तो हम अपनी पिछली स्थिति में पहले से कहीं अधिक मजबूत होकर लौट आयेंगे.’

रुहानी ने कहा कि ट्रंप ने दिखा दिया है कि वह सिर्फ ईरान के लिए नहीं बल्कि अमेरिकी सहयोगियों के लिए एक अविश्वसनीय सहयोगी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola