OMG: नौकरी नहीं छोड़ा तो पति ने कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गरदन

Updated at : 07 Aug 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
OMG: नौकरी नहीं छोड़ा तो पति ने कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गरदन

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी (37) का सिर नौकरी न छोड़ने की वजह से कुल्हाडी से काट दिया. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शामके भाटियान में रहनेवाली और तीन बच्चों की मां नसरीन को उसके बच्चे और पडोसियों ने मांगा मंडी स्थित घर में मृत पाया […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी (37) का सिर नौकरी न छोड़ने की वजह से कुल्हाडी से काट दिया. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शामके भाटियान में रहनेवाली और तीन बच्चों की मां नसरीन को उसके बच्चे और पडोसियों ने मांगा मंडी स्थित घर में मृत पाया था. यह जगह लाहौर से 41 किलोमीटर की दूरी पर है.

बिहार पहुंचा चोटीकटवा, मचा हड़कंप

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक पुलिस के साथ मिलकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत जमा करके गवाहों के बयान दर्ज कर लिये हैं. महिला के शव को शहर के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सदर डिविजन के पुलिस अधीक्षक माहेर मुमताज ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला की हत्या उसके पति अफराहीम ने प्रतिष्ठा के कारण कर दी थी.

पहले मुंहनोचवा और अब चोटीकटवा : जनभ्रम कैसे पैदा होते हैं?

उन्होंने बताया कि महिला रायविंद क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी लेकिन उसके पति को यह पसंद नहीं था और वह उसे नौकरी छोड़ने को कहता था. मुमताज ने बताया कि पति के मना करने के बाद भी नसरीन काम करती रही. अधिकारी ने मृत महिला के बच्चों को उद्धृत करते हुए बताया कि महिला के पति ने कमरे का दरवाजा बंद करके नसरीन पर कथित रुप से कुल्हाडी से उस समय हमला कर दिया था जब वह सो रही थी.

उन्होंने बताया कि संदिग्ध के घर से जाने के बाद बच्चों ने कुछ पडोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला और महिला को सिर कटी अवस्था में मृत पाया. अधिकारी ने बताया कि पति को गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola