पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन से टकरायी वैन, 16 यात्री जिंदा जले

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में गैस पाइपलाइन से वैन के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गयी. समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून ‘ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यात्री वैन रावलपिंडी से पेशावर जा रही थी और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा […]
पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में गैस पाइपलाइन से वैन के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गयी. समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून ‘ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यात्री वैन रावलपिंडी से पेशावर जा रही थी और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी और फिर उसकी इलाके में एक गैस पाइपलाइन से टक्कर हो गयी.
खबर में कहा गया है कि आग लगने से सभी 16 यात्री जिंदा जल गये. बचाव अधिकारियों ने बताया कि पीडि़तों के शव इतनी बुरी तरह जल गये कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल था. डीएनए जांच से भी पहचान करन पाना कठिन हो सकता है.
घटना के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ संबंधित प्रशासन से रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










