ePaper

दुनिया के 193 ने संयुक्त राष्ट्र से की महासागरों के संरक्षण की खातिर कार्रवार्इ करने की मांग

Updated at : 10 Jun 2017 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया के 193 ने संयुक्त राष्ट्र से की महासागरों के संरक्षण की खातिर कार्रवार्इ करने की मांग

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने दुनिया के महासागरों की बेहतरी के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है. महासागरों पर पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अंत में शुक्रवार को अंतिम दस्तावेज पर आम सहमति को लेकर मंत्रियों एवं राजनयिकों ने इसकी तारीफ की. इसने धरती के भविष्य के लिए दुनिया के […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने दुनिया के महासागरों की बेहतरी के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है. महासागरों पर पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अंत में शुक्रवार को अंतिम दस्तावेज पर आम सहमति को लेकर मंत्रियों एवं राजनयिकों ने इसकी तारीफ की. इसने धरती के भविष्य के लिए दुनिया के सागरों की अहमियत को स्वीकार किया. सरकारों के नुमाइंदों ने लोगों एवं हर जगह के संगठनों से प्लास्टिक कचरे, गैर-कानूनी एवं जरूरत से अधिक मछली पकड़ने, समुद्र के बढ़ते स्तर और समुद्री जीवन को संकट में डालने वाली बढ़ती अम्लता से उत्पन्न खतरों के मद्देनजर कार्रवाई का आह्वान किया.

इस खबर को भी पढ़ेंः पर्यावरण संरक्षण : विनाशक कचरे से मिलेगी मुक्ति बैक्टीरिया खायेंगे प्लास्टिक

अमेरिका के उप सहायक विदेश मंत्री डेविड बाल्टन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पेरिस समझौते से हटने संबंधी घोषणा का उल्लेख किया. बहरहाल, बाल्टन ने कहा कि महासागरों के समक्ष उत्पन्न खतरों से निपटने और इनके संरक्षण के लिए अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के भीतर और बाहर भी काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने पांच दिवसीय सम्मेलन पर संतोष जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola