ePaper

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में नया अपडेट आया सामने

Updated at : 02 Apr 2023 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में नया अपडेट आया सामने

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में एक अपडेट सामने आया है. जिसमें आकांक्षा दुबे का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. आकांक्षा दुबे मॉलीक्यूल बार में पार्टी करने गयी थी और वीडियो में आकांक्षा दुबे झूमते हुए नजर आ रही है. जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Akanksha Dubey Suicide Case: लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में एक अपडेट सामने आया है. जिसमें आकांक्षा दुबे का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. आकांक्षा दुबे मॉलीक्यूल बार में पार्टी करने गयी थी और वीडियो में आकांक्षा दुबे झूमते हुए नजर आ रही है. जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वाराणसी के सौमेन्द्र होटल मैनेजर की मानें तो आकांक्षा दुबे 25 तारीख की रात करीब 8 बजे होटल से किसी पार्टी के लिए निकली और करीब 2 बजे होटल पहुंची. उनके साथ एक शख्स भी मौजूद था.

आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में दो आरोपी समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. समर सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी से संबंधित फोटो भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें समर सिंह अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ देखे जा रहे हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी की तरफ से सफाई दी गई और यह कहा गया कि समर सिंह अगर आरोपी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, फोटो कोई भी किसी नेता के साथ खिंचवा सकता है.

दरअसल, वाराणसी के सौमेन्द्र होटल में भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बीते 25 मार्च की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आकांक्षा दुबे पिछले 2 दिनों से इस होटल में ठहरी हुई थीं. वो एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी पहुंची थीं. होटल के 105 नंबर कमरे में आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाई थी. उस कमरे को पुलिस ने सीज कर दिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, तो वहीं होटल सोमेंद्र पर भी बिना लाइसेंस के होटल चलाने की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola