Viral Video: क्या सच में मैगी का कैप्सूल आ गया? जानें एक गोली से 30 सेकंड में बनने वाली नूडल्स की असली सच्चाई

मैगी कैप्सूल वायरल वीडियो
Maggi Capsule Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स मैगी कैप्सूल से 30 सेकेंड में मैगी बनाने का दावा कर रहे हैं. जानिए क्या ये वाकई सच है या फिर AI से बना वीडियो.
Maggi Capsule Viral Video: अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो फिर शायद आपकी भी नजर उस अजीब लेकिन दिलचस्प ट्रेंड पर पड़ी होगी, जिसने पूरे इंटरनेट को हैरान कर रखा है. खास कर तो मैगी लवर्स को. जी हां, हम बात कर रहे हैं मैगी कैप्सूल की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि अब मैगी सिर्फ 30 सेकंड में तैयार हो सकती है, बस उबलते पानी में एक छोटी-सी गोली डालिए और नूडल्स तैयार. यानी कि जो मैगी आज तक 2 मिनट में नहीं बन पायी, अब वो कैप्सूल के जरिए 30 सेकेंड में बन जाएगी. वहीं, इंटरनेट पर लोग इस आइडिया के पूरी तरह दीवाने हो गए हैं. कई वीडियो क्रियेटर्स इस कैप्सूल मैगी को ट्राई करते हुए वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. हालांकि, इन वीडियो को देखकर कई यूजर्स कंफ्यूज भी हैं, कि क्या वाकई में ऐसी कोई कैप्सूल आने लगी है या फिर ये सब AI का कमाल है. आइए जानते हैं.
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो क्रियेटर @adityasoni01 की रील खूब वायरल हो रही है. इस रील में क्रियेटर गर्म पानी में एक मिनी मैगी पिल कैप्सूल डालते हुए दिखाई दे रहा है और जैसे ही कैप्सूल पानी में जाती है वैसे ही उसमें से नूडल्स जादू की तरह बाहर आ जाते हैं. यह रील इतनी शॉकिंग और इंटरेस्टिंग थी, कि वीडियो ने सिर्फ दो दिनों में लगभग 3 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं.
क्या ये वाकई सच है?
वहीं, इस वीडियो को देख कर काफी लोगों ने सचमुच मान लिया है कि यह मैगी का कोई नया फूड प्रोडक्ट मार्केट में है, जबकि ऐसा नहीं है. इस तरह का कोई भी प्रोडक्ट अब तक मार्केट में नहीं आया है. दरअसल, ये वीडियो पूरी तरह से AI से बनाया हुआ है. वीडियो क्रियेटर @adityasoni01 ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा भी है, Made with AI. यानी कि इस वीडियो को एआई से बनाया गया है. वहीं, अगर आप ध्यान से इस वीडियो को देखेंगे तो आपको क्रियेटर के हाथ में चम्मच का डिजाइन भी अजीब दिखेगा, जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं की ये वीडियो एआई से बना हुआ है.

मैगी इंडिया ने भी किया कमेंट
वहीं, इस मैगी कैप्सूल वाले वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किया है. सबसे मजेदार तो खुद maggiindia ने भी इस वीडियो में कमेंट करते हुए लिखा है, कि ‘कृपया अप्रैल फूल दूसरे महीनों में न मनाएं.’ इसके बाद से कई यूजर्स ने भी इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा है, कंटेंट ऐसा बनाओ कि खुद ब्रांड को भी गुस्सा आ जाए.’ दूसरे ने कमेंट किया है कि ‘मैगी बी लाइक ये कब हुआ.’

यह भी पढ़ें: Viral Video: गोलगप्पा खाकर डांस करने लगी विदेशी लड़की, मजेदार है ये वीडियो
यह भी पढ़ें: Viral Video : तीन आंख वाले बच्चे का वीडियो वायरल, देखकर लोग हैरान, जानें सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










