Viral Video: गोलगप्पा खाकर डांस करने लगी विदेशी लड़की, मजेदार है ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
विदेशी लड़की गोलगप्पे खाती हुई (Photo: Insta)

Viral Video: भारतीय लड़कियों को गोलगप्पे कितना पसंद हैं, यह किसी से छिपा नहीं है. अब विदेशी लड़कियां भी इसका स्वाद लेकर कहने लगीं हैं–वाह क्या बात है…ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आप भी देखें आखिर वीडियो में क्या है ऐसा.

विज्ञापन

Viral Video: जब भी कोई विदेशी भारत घूमने आता है, वह यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर लेता है. कई लोगों को भारतीय खाना बहुत पसंद आता है और इसकी तारीफ करता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी लड़की नजर आ रही है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह वह पहली बार गोलगप्पा खा रही है. जैसे ही वह गोलगप्पा टेस्ट करती है, उसका मजेदार और हैरान कर देने वाला रिएक्शन आता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

वीडियो को देखकर लगता है कि ये किसी शादी समारोह का है. वहां कई तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड रखे हैं और लोग उन्हें मजे से खा रहे हैं. इसी बीच एक विदेशी लड़की भी गोलगप्पा चखने पहुंचती है. उसके हाथ में एक प्लेट में गोलगप्पा होता है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह इसका नाम नहीं जानती. वह पास खड़े व्यक्ति से पूछती है कि यह क्या है? वह उसे बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं…फिर जैसे ही लड़की गोलगप्पा खाती है, वह मुस्कुराते हुए कहती है वाह… यही नहीं वह हाथ उठाकर डांस करने की मुद्रा में आ जाती है. 

यह भी पढ़ें : Viral Video : पाकिस्तानी शादी में ‘धुरंधर’ पर धमाकेदार डांस, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola