Lok Sabha Election 2024: गुमला में राहुल गांधी की सभा में उमड़ी हजारों की भीड़

Thousands of people gathered at Rahul Gandhi rally in Gumla
सभा में संविधान की प्रति दिखाते हुए राहुल गांधी बोले, ‘नरेंद्र मोदीजी चाहते हैं कि ये जो किताब है खत्म हो जाए और बिना किताब के उनका राज चले. हम ये कभी नहीं होने देंगे. इस किताब को हम कभी नहीं खत्म होने देंगे.
Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने चाईबासा में जनसभा को संबोधित किया, जिसके बाद राहुल गुमला पहुंचे जहां भारी संख्या में राहुल गांधी को लोग सुनने पहुंचेजहां भारी संख्या में राहुल गांधी को लोग सुनने पहुंचे, इस दौरान राहुल ने कहा यह लोकसभा चुनाव संविधान और आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के नेता अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं.
सभा में संविधान की प्रति दिखाते हुए राहुल गांधी बोले, ‘नरेंद्र मोदीजी चाहते हैं कि ये जो किताब है खत्म हो जाए और बिना किताब के उनका राज चले. हम ये कभी नहीं होने देंगे. इस किताब को हम कभी नहीं खत्म होने देंगे. इस किताब के लिए हम जान देने को तैयार हैं सारे के सारे, आदिवासी, मैं, चंपई सोरेने जी, हेमंत सोरेन जी, कल्पना सोरेन जी सारे के सारे इस किताब की रक्षा के लिए जान देने को तैयार हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










