Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 64 फीसदी से ज्यादा मतदान, असम में बंपर वोटिंग

Edited by Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 64 फीसदी से ज्यादा मतदान, असम में बंपर वोटिंग

Lok Sabha Election 2024: 18 वीं लोकसभा के लिए 93 सीटों पर वोटिंग मंगलवार को खत्म हो गई. तीसरे चरण के चुनाव में 64 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा वोटिंग असम में हुई.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. इसी के साथ 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. 18वीं लोकसभा चुनाव के तहत अबतक तीन चरणों में हुए चुनाव में करीब 280 सीटों यानी 52 फीसदी सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. अब बाकी बची 263 सीटों पर अगले चार चरणों में चुनाव होगा. वोटिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदान असम में हुआ और सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश में हुई. असम में 81 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई. जबकि यूपी में करीब 57 फीसदी मतदान हुआ. दूसरा सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ. वोटरों ने चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया यहां करीब 75.80 फीसदी वोटिंग हई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola