Khesari Lal Song: नए गाने में खेसारी लाल का दिलफेंक अंदाज, YouTube पर जबर व्यूज बटोर रहा सॉन्ग

Khesari Lal Song 2021: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना फैंस का काफी पसंद आ रहा है. यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का गाना जबर व्यूज बटोर रहा है
Khesari Lal Bhojpuri Song 2021: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का गाना जबर व्यूज बटोर रहा है. 16 जनवरी को रिलीज गाने को पांच मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. गाने की टाइटल ‘अहिरान के समान’ है. इस गाने को सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है.
‘अहिरान के समान’ गाने की लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखी है. डबल मिनिंग लाइन्स के बावजूद गाने को फैंस पसंद कर रहे हैं. खेसारी लाल अपनी कॉमेडी और पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस से लोगों को गुदगुदाने से नहीं चूके हैं. आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज गाने को काफी देखा जा रहा है.
खेसारी लाल की बात करें तो वो भोजपुरी फिल्मों के दमदार कलाकार हैं. मल्टी टैलेंटेड खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करते हैं. नए गाने के साथ ही खेसारी लाल फिल्म ‘बाप जी’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म ‘बाप जी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. उसे काफी पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




