Israel Iran War: ईरान पर और कसेगा शिकंजा, अमेरिका लगाने जा रहा है नये सिरे से प्रतिबंध, Video
Israel Iran War: ईरान पर और कसेगा शिकंजा, अमेरिका लगाने जा रहा है नये सिरे से प्रतिबंध, Video
Israel Iran War: आने वाले समय में ईरान की मुश्किलें बढ़ेने वाली है. अमेरिकी ईरान के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है. इसके अलावा अमेरिका ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने वाली संस्थाओं पर भी नये प्रतिबंध लगा सकता है.
Israel Iran War:अमेरिका आने वाले समय में ईरान के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों पर नए प्रतिबंध लगाएगा. व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन यह जानकारी दी है. जेक सुलिवन ने कहा कि ईरान पर अमेरिका नये सिरे से कड़े प्रतिबंध लगाएगा. अमेरिकी प्रतिबंध के तहत न सिर्फ ईरान की मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम शामिल है, बल्कि इसके तहत ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने वाली संस्थाएं भी शामिल होंगी. वहीं, ईरान से बदला लेने के लिए इजराइल भी तैयारी कर रहा है. इजराइल के सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश पिछले हफ्ते हुए ईरान के हमले का जवाब देगा. हालांकि उ���्होंने यह नहीं बताया कि इजराइल ऐसा कब और कैसे करेगा. इजराइल ने दो सप्ताह पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने शनिवार को इजराइल पर हमला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










