ePaper

Israel Hamas War: हमास के आतंकियों की खैर नहीं! देखें वीडियो

Updated at : 29 Oct 2023 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Israel Hamas War: हमास के आतंकियों की खैर नहीं! देखें वीडियो

Israel Hamas युद्ध में मरने वालों का आंकड़ा 9000 को पार कर चुका है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इस युद्ध का दूसरा चरण शुरू हो गया है. यह चरण यकीनन लंबा और मुश्किलों भरा होने की आशंका है लेकिन हमारी सेना पीछे नहीं हटेगी. यह तो सिर्फ शुरुआत है.

विज्ञापन

इजराइल और हमास का युद्ध रविवार को यानी आज 23वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) और वायुसेना ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए है. इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और कम्युनिकेशन के लगभग सभी माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इनका आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है. बीते तीन हफ्ते से इजराइल और हमास एक-दूसरे पर जानी दुश्मन की तरह हमला कर रहे हैं. इस युद्ध में मरने वालों का आंकड़ा 9000 को पार कर चुका है. ऐसे में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि इस युद्ध का दूसरा चरण शुरू हो गया है. यह चरण यकीनन लंबा और मुश्किलों भरा होने की आशंका है लेकिन हमारी सेना पीछे नहीं हटेगी. यह तो सिर्फ शुरुआत है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola