Viral Video: आमने-सामने अजगर और मगरमच्छ, शुरू हो गई जंग, जानिए कौन जीता मुकाबला?

Published by : Pritish sahay Updated At : 03 Nov 2025 3:18 PM

विज्ञापन

Viral Video: आमने-सामने अजगर और मगरमच्छ, शुरू हो गई जंग, जानिए कौन जीता मुकाबला?

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ और अजगर में भयंकर जंग छिड़ी हुई है. अजगर और मगर एक दूसरे पर टूट पड़े हैं.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल में जीवित रहने की जंग हर घड़ी चलती रहती है. यहां वही जिंदा रहता है जिसमें ताकत हो या फुर्ती. जंगल, नदी किनारे या पेड़ों पर कभी भी ऐसे दृश्य दिख जाते हैं जहां शिकारी और शिकार के बीच मौत का खेल छिड़ा रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ऐसी भयंकर लड़ाई का है जहां एक विशाल अजगर सांप ने एक मगरमच्छ को अपनी कुंडली में लपेट लिया है. मगरमच्छ ने भी अजगर की गर्दन को अपने मजबूत जबड़े में जकड़ लिया है. अजगर और मगर जंगल के उम्दा शिकारी हैं, इनकी जंग रोमांचक और दिल दहलाने वाली होती है.

अजगर और मगरमच्छ में खूनी जंग

जंगल के एक तालाब में मगरमच्छ और अजगर सांप आमने-सामने हो गए. इसके बाद दोनों में भयंकर जंग छिड़ गई. मगरमच्छ को देखते ही अनाकोंडा ने उस पर हमला बोल दिया. मगरमच्छ ने भी हमला किया. देखते ही देखते भीषण लड़ाई शुरू हो गई. मगर ने अपने जबड़े से अजगर की गर्दन पकड़ लिया, तो वहीं अजगर ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए मगरमच्छ को अपनी कुंडली में लपेटने लगता है. अजगर अपनी पूरी ताकत से मगरमच्छ के शरीर पर लिपट जाता है. कुंडली मारकर मगर के चारों ओर बैठ जाता है. काफी देर दोनों के बीच लड़ाई चलती रहती है. इस वीडियो को @AmazingSights के आईडी से एक्स के प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है.

अजगर ने मगरमच्छ को कुंडली में लपेटा

वीडियो में दिख रहा है कि पहला हमला मगरमच्छ ने किया. इसके बाद अजगर सांप भी रेस में आ गया. पानी में अचानक से हलचल मच गई. दोनों जंगल के जल्लाद एक-दूसरे पर टूट पड़े. लड़ाई आगे बढ़ने के साथ ही अजगर की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, हर सांस के साथ मगरमच्छ का शरीर दबता जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि उसका शरीर अजगर ने पूरी तरह जकड़ लिया है. किसी भी पल मगरमच्छ की दम निकल सकती है. इस दौरान फाइट में एक मोड़ आता है.

मगरमच्छ को छोड़ निकल गया अजगर

एक मिनट 24 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस समय दोनों दैत्यों की लड़ाई चरम पर थी अचानक से अजगर मगर को छोड़ वहां से निकल गया. देखने से लग रहा था कि अजगर की जकड़ से मगर के प्राण निकल जाएंगे. लेकिन इस लड़ाई का कोई विजेता नहीं रहा. अजगर का पक्ष मजबूत लग रहा था लेकिन अंत में वो मैदान छोड़कर निकल गया. वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

कई लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इसे अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 800 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो काफी रोमांचक है. सांप नेवले की तरह अजगर सांप और मगरमच्छ एक दूसरे के परंपरागत शत्रु हैं. दोनों जानवरों की लड़ाई भी बड़ी रोमांचक होती है. बड़ा आकार और ताकतवर मांसपेशियों के कारण अक्सर अजगर भारी पड़ जाता है, कभी-कभी दोनों की मौत हो जाती है. हालांकि यहां दोनों में से किसी की जान नहीं गई. काफी जोर आजमाइश के बाद दोनों ने एक दूसरे को छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें : Viral Video : नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? यहां जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola