ePaper

DMRC ने ब्लू लाइन पर भी शुरू की सर्विस, नोएडा से गाजियाबाद और दिल्ली का सफर हुआ आसान

Updated at : 09 Sep 2020 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
DMRC ने ब्लू लाइन पर भी शुरू की सर्विस, नोएडा से गाजियाबाद और दिल्ली का सफर हुआ आसान

दिल्ली मेट्रो बुधवार की सुबह सात बजे से पिंक लाइन के साथ ही ब्लू लाइन पर भी चलनी शुरू हो गई. अनलॉक-4 के बीच दिल्ली मेट्रो ने नोएडा और गाजियाबाद के बीच सर्विस शुरू करके यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. कोरोना संकट के चलते 171 दिनों से ब्लू लाइन और पिंक लाइन सर्विस बंद थी. आखिरकार मुसाफिरों का इंतजार थम गया और एक बार फिर मेट्रो ने ब्लू लाइन पर सर्विस शुरू कर दी. सर्विस शुरू होने से नोएडा से वैशाली और गाजियाबाद जाने वालों को आसानी होगी. इसके साथ ही यात्री नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से द्वारका सेक्टर-21 का सफर कर सकेंगे. अगर वैशाली मेट्रो की बात करें तो सुबह 7 बजे से मेट्रो की सर्विस शुरू हो गई. मेट्रो स्टेशन के एक नंबर गेट को ही खोला गया है. सर्विस शुरू करने के साथ ही कोरोना संकट को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजाम भी किए गए हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का सख्त तौर पर पालन करने की हिदायत दी गई है. इसके साथ ही हर यात्री के शरीर का तापमान इंफ्रारेड थर्मामीटर से मापा जा रहा है. लिफ्ट को बंद रखा गया है. एस्क्लेटर के जरिए यात्रियों स्टेशन तक पहुंच रहे हैं.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola