Coronavirus New Strain के भारत में 6 केस, वैक्सीन के ‘ड्राई रन’ के बीच नए वायरस से कितनी चिंता?

Coronavirus New Strain: ब्रिटेन समेत दुनिया के 16 देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पहुंच हो चुकी है. भारत में भी वायरस का नया स्ट्रेन पैर पसार चुका है. इसकी तस्दीक भारत सरकार ने मंगलवार को किया.
Coronavirus New Strain: ब्रिटेन समेत दुनिया के 16 देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पहुंच हो चुकी है. भारत में भी वायरस का नया स्ट्रेन पैर पसार चुका है. इसकी तस्दीक भारत सरकार ने मंगलवार को किया. दरअसल, भारत में यूके कोरोना वायरस स्ट्रेन से संक्रमित 6 लोग मिले हैं. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि यूके से भारत लौटे छह लोगों में नया स्ट्रेन मिला है. भारत सरकार ने यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगा रखी है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक करीब 33 हजार लोग यूके से भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर उतरे हैं. इनमें 114 कोरोना संक्रमित मिले. इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भारत की 10 अलग-अलग लैबोरेट्री भेजी गई. इससे छह लोगों ने नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की जानकारी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










