Viral Video: बाइक सवार गिरा नाले में, मदद करने की बजाय लोग बनाने लगे वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: बाइक सवार गिरा नाले में, मदद करने की बजाय लोग बनाने लगे वीडियो

Viral video: नागपुर में एक यूवक बाइक पर सावर हो कर जा रहा था तभी वह आचानक खुली नाली में गिर जाता है. लोगों ने मदद करने कि जगह घटना का बनाया वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: नागपुर से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चलाते हुए नाले में गिर जाता है, तभी दो युवक उसकी ओर आते है पर मदद करने की जगह वीडियो बनाने लगते है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था. तभी बैलेंस बिगड़ने से अचानक वह सड़क के किनारे नाली में गिर जाता है और दर्द से कराहने लगता है. वह नाली में इतनी बुरी तरह से फंस जाता है कि निकलने का कोई रास्ता नहीं बचता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक युवक के ऊपर आकर गिर जाती है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो जाता है. दर्द से कराहता युवक वहां से गुजर रहे दो युवकों से मदद मांगता है, लेकिन वे उसकी सहायता करने के बजाय वीडियो बनाने में लगते है और कुछ देर बाद वहां से जाने लगते है. युवक बार-बार मदद की उम्मीद में उन्हें बुलाता है पर दोनों में से कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते है. वीडियो में यह भी नजर एक लड़का दूसरे लड़के को वहां से चलने को बोलता है जो वीडियो बना रहा होता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. वीडियो को X प्लटफार्म के @inderjeetbarak यूजर के अकाउंट पर देखे.  

यह भी पढ़े: Viral Video: बिजली की तार पर सोया शराबी, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

यह भी पढ़े:Viral Video: परीक्षा केंद्र पर नहीं मिली एंट्री तो दीवार पर चढ़ कर कुद गई छात्रा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola